फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डेवलपर से पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज
रांची, मई 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के ओम शांति डेवलपर्स के साझेदार सुधांशु नारायण वर्मा से जमीन के एवज में पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी की गई है। आरोप जेम्स कुमार कश्यप पर लगा है। इस संबंध में बिल्डर ने जेम्स कुमार कश्यप के खिलाफ पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2019 में जेम्स कुमार कश्यप ने स्वयं को पुंदाग स्थित 64 डिसमिल भूमि का एकमात्र एवं निर्विवाद स्वामी बताते हुए राज किशोर रेजिडेंसी नामक बहुमंजिला परियोजना के विकास के लिए ओम शांति डेवलपर्स के साथ विकास अनुबंध किया था। अनुबंध के दौरान भूमि पर किसी प्रकार के विवाद, मुकदमे या दावे के लंबित नहीं होने का भरोसा भी दिया गया था।
शिकायत की जानकारी शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी ने नगर निगम से नक्शा स्वीकृति, एयरपोर्ट अथॉरिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.