फर्जी तरीके से शिक्षण संस्थान की करोड़ों की भूमि बिक्री में एक गिरफ्तार
रुडकी, जून 1 -- भगवानपुर, संवाददाता। फर्जी और गलत तरीके से एक शिक्षण संस्थान की करोड़ रुपये की कृषि भूमि बेचने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी सुधीर त्यागी ने दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि दुष्यंत कुमार निवासी चुड़ियाला व अन्य कुछ लोगों ने फर्जी और गलत तरीके से एक शिक्षण संस्थान की लगभग दस करोड़ से अधिक लागत की नौ बीघा जमीन बेच दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.