देवरिया, मार्च 14 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। किसी और के नाम पर बैंक से लोन निकालकर धन हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर पुलिस ने बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी परशुराम कुमार गुप्ता पुत्र स्व. हीरालाल गुप्ता ने जिला न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कक्ष संख्या 15 में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात लार थाना क्षेत्र के दोगारी मिश्र गांव निवासी बलराम यादव पुत्र भोला यादव से हुई। उसने खुद को बैंकिंग एजेंट बताते हुए उससे मेलजोल बढ़ाया और उसे बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की टीकमपार शाखा पर ले गया। वहां तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामचन्द्र प्रसाद से मिलवाकर लोन पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.