नवादा, अप्रैल 4 -- कौआकोल । एक संवाददाता मेसकौर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक उपभोक्ता के राशन कार्ड से करीब 90 किलोमीटर दूर कौआकोल प्रखंड के एक जनवितरण प्रणाली के विक्रेता द्वारा फर्जी तरीके से अनाज का उठाव कर लिया गया है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, मेसकौर प्रखंड के पसाढी गांव निवासी उपभोक्ता जानकी देवी जब अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के पास राशन लेने पहुंचीं, तो उन्हें बताया गया कि उनके कार्ड से इस महीने का अनाज पहले ही उठाया जा चुका है। जांच करने पर पता चला कि उनका राशन कौआकोल प्रखंड से उठाया गया है। पीड़िता जानकी देवी ने बताया कि उनका राशन कार्ड संख्या 1035 012 000500 19000 14 है, जबकि पॉस मशीन संख्या 103900100612 के माध्यम से फर्जी अंगूठा...