भागलपुर, फरवरी 27 -- फर्जी तरीके से शपथ पत्र बनवाकर मृत महिला को जीवित बताकर दाखिल खारिज कराने के मामले में सीओ के आदेश पर जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इससे पहले इस मामले का मोजाहिदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश हुआ था। वहां से आदेश वापस होने के बाद जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आदेश जारी किया गया। अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि नियमानुसार जगदीशपुर अंचल का मुख्यालय थाने में प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए थी। जिसमें सुधार करते हुए मोजाहिदपुर थाने के बदले जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत किया गया। बताते चलें कि इस मामले में बरहपुरा के सैयद इनामुद्दीन ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर इस फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मोजाहिदपुर के गणीचक निवासी मो. इस्लाम ने ...