बदायूं, मार्च 30 -- गांव पनौटा में एक किसान के 22 बीघा खेत का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का प्रयास किया गया। आरोपी व्यक्ति ने बैनामा से पहले खरीदार से दो लाख रुपये भी ले लिए। पुलिस ने इस मामले में एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिनावर क्षेत्र के गांव पलिया के रहने वाले नन्हे ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी ननिहाल ग्राम पनौटा में लगभग 22 बीघा जमीन है। इंद्रपाल पुत्र मोर सिंह निवासी ग्राम सहसा थाना विशारतगंज जिला बरेली ने उस जमीन का गलत तरीके से दूसरे के साथ सौदा कर दिया। आरोपी ने पीड़ित का फर्जी आधार बनाकर गलत तरीके से बैनामा कराने का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति से जमीन के बैनामे से पहले दो लाख रुपये भी ले लिए। पीड़ित को इस बात की जानकारी तब हुई, जब खरीदार खेत देखने के लिए पहुंचा। पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल पुत्र मोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.