बदायूं, मार्च 28 -- क्षेत्र के गांव पनौटा में एक किसान के 22 बीघा खेत का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का प्रयास किया गया। आरोपी ने बैनामा से पहले खरीदार से दो लाख रुपये भी ले लिए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। बिनावर क्षेत्र के गांव पलिया झंडा के रहने वाले नन्हे ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी ननिहाल गांव पनौटा थाना कुंवरगांव में है, जहां उसे लगभग 22 बीघा जमीन मिली है। आरोप है कि इंद्रपाल पुत्र मोर सिंह निवासी गांव साहसा थाना विशारतगंज जिला बरेली ने इस जमीन का गलत तरीके से दूसरे के हाथ सौदा कर दिया। आरोपी ने पीड़ित का फर्जी आधार बनाकर कुंवरगांव निवासी रामू पुत्र रामवीर से जमीन का सौदा तय कर लिया और बैनामे से पहले दो लाख रुपये भी ले लिए।पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब खरीदार रामू खेत देखने गांव पन...