आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली की पुलिस ने खतौनी में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करवाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सदर तहसील क्षेत्र के सुरसी गांव के राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से आरोपी ने अपना नाम दर्ज कराया था। पीड़ित की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। गाटा संख्या 213/0.1470 हेक्टेयर की खतौनी वर्ष 1428-1433 फसली में पूर्व से विनोद पुत्र हरिलाल, इंद्रावती पत्नी हरिप्रसाद, रामबेलास पुत्र दरबारी समेत अन्य खातेदारों के नाम दर्ज थे। आरोप है कि 19 जुलाई 2025 को किए गए दुरुस्ती संशोधन के दौरान अभय यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी देवईत, तहसील मेंहनगर का नाम सहखातेदार के रूप में दर्ज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक,पूर्व चेयरमैन सहित नौ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार सदर के न...