मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार एक प्रिंटिंग प्रेस में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाए जाने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस गुरुवार चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिनटेक कन्सल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक अमित मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि ड्रमंडगंज में फर्जी ढंग से एक प्रिंटिंग प्रेस में आधार कार्ड बनाया जा रहा है। जिसकी जांच करने के लिए टीम के सदस्यों के साथ गुरुवार की दोपहर प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंचा तो वहां फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाया जा रहा था। तीन सौ रुपए देकर अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाया, तब जाकर मामले की पुष्टि हुई। जिला समन्वयक ने फर्जी आईडी से आधार कार्ड बनाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर पुलिस ने मौके पर जा...