मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी ढंग से आधार, पैन, आवासीय, जाति आदि सरकारी प्रमाणपत्र बनाने के लिए महज 2800 रुपये में अवैध एप व वेबसाइट मिल जा रहे हैं। इसी एप से बीते दो साल से मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में अधिकांश चौक-चौराहों पर फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फर्जी आधार कार्ड बनाने वाल 2 सगे भाई गिरफ्तार, डाक विभाग की महिला कर्मचारी फर्जीवाड़े में भी शामिलसाइबर अपराध सुरक्षा इकाई की कार्रवाई साइबर अपराध सुरक्षा इकाई ने इस तरह के करीब आधा दर्जन एप को चिह्नित किया है, जिसका इस्तेमाल कर फर्जी आधार व पैन आदि बनाए गए हैं। हाल के वर्षों में लाखों लोगों का आधार व पैन इसी एप के इस्तेमाल से बनाए गए हैं। बड़े पैमाने पर इन फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर म्यूल खाते भी खोले गए हैं, जिसका इस्तेमाल साइबर अपराध...