बिजनौर, जनवरी 6 -- जिला अस्पताल में सहायक आचार्य डा. तुषार की गैरमौजूदगी में फर्जी डॉक्टर द्वारा उनकी मोहर का इस्तेमाल कर मरीज देखने के प्रकरण में डीएम की ओर से एडीएम प्रशासन व सीएमओ की दो सदस्यीय टीम नामित की गई थी। इस टीम ने सभी संबंधित को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रकरण में मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. तुषार को निलम्बित कर चुकी हैं। गौरतलब है, कि मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में बीते शुक्रवार की सुबह फार्मेसी स्टाफ ने कक्ष संख्या 25 टीबी एंड चेस्ट ओपीडी में एक कथित फर्जी चिकित्सक को सहायक आचार्य डा. तुषार सिंह की मोहर लगाकर गंभीर मरीजों को दवाइयां लिखते पाया था। उस समय डा. तुषार मौजूद नहीं थे। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने फोन कर डा. तुषार से फोन कर पूछा तो उन्होंने उसे उस समय अपना असिस्टेंट दिनेश बताया था, हालांकि बाद में डा. तुषार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.