फरीदाबाद, फरवरी 28 -- पलवल,संवाददाता। जिले के छांयसा गांव में हेपेटाइटिस के बढ़ते प्रकोप के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सिविल सर्जन के आदेश पर गठित टीमों ने रूपड़ाका और पिंगौड़ गांवों में छापेमारी कर दो फर्जी डॉक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा है। ये दोनों आरोपी बिना किसी वैध डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे थे। हथीन उपमंडल के छांयसा गांव में हेपेटाइटिस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष टीम गठित की थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. संजय कुमार और डॉ. देवेंद्र की देखरेख में टीम ने रूपड़ाका गांव में छापा मारा। यहां एजाज खान नामक व्यक्ति अपना क्लीनिक चलाता मिला।टीम को मौके से स्टेथोस्कोप, नेबुलाइजर, कैंची और 23 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां व इंजेक्शन मिले। जांच में पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.