लखनऊ, जुलाई 16 -- सुनील तिवारी, लखनऊ , संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी में बच्चा चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। चौक इलाके की चरक पुलिस चौकी के ठीक सामने से सोमवार देर रात एक मजदूर की डेढ़ साल की बेटी को चुराने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह का सरगना कोई पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि एक फर्जी डॉक्टर निकला जो अपने साले के साथ मिलकर यह पूरा खेल चला रहा था। यह भी पढ़ें- जीजा-साले की जोड़ी की खुल गई पोल, फर्जी डॉक्टर बन चला रहे थे बच्चा चोरी गिरोहकैसे हुई वारदात बाराबंकी के फतेहपुर सरदारगंज निवासी मजदूर छप्पू सोमवार रात अपने परिवार के साथ चरक चौकी के सामने बने बरामदे में सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसकी डेढ़ साल की बेटी वहां से गायब थी। काफी तलाश के बावजूद बच्...