फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से हड़पी संपत्ति, पांच पर मुकदमा
फतेहपुर, मार्च 29 -- खागा। तहसील क्षेत्र के रायपुर मुवारी गांव में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर नगर के जूही कला (बर्रा) निवासी वहाबुनिस पत्नी अब्दुल खालिक ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके सगे चाचा ननकू अली उनके साथ कानपुर में रहते थे। ननकू अली की जमीन मौजा रायपुर मुवारी गांव में स्थित है, जिसकी वसीयत उन्होंने अपने जीवनकाल में ही वहाबुनिस के नाम कर दी थी। आरोप है कि विपक्षी सिद्दीक अहमद, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद मोसिम, मोहम्मद नाजिम और मोहम्मद हासिम ने जमीन हड़पने की नीयत से ननकू अली का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया। इसी के आधार पर खुद को वारिस दिखाते हुए दाखिल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.