फर्जी डीजल बिलों के खेल में पशु चिकित्साधिकारी सस्पेंड
उन्नाव, जुलाई 24 -- उन्नाव। गोशालाओं में उपचार के नाम पर सरकारी गाड़ी के लिए फर्जी डीजल बिल लगाकर भुगतान कराने के आरोप में सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शरद शाक्य को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें सोनभद्र से संबद्ध किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जिन तत्कालीन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. महावीर प्रसाद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, वो 12 लाख रुपये के कथित भ्रष्टाचार के मामले में सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले निलंबित किए जा चुके हैं।जनपद में तैनाती के दौरान तत्कालीन सीवीओ डॉ. महावीर प्रसाद ने शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉ. शाक्य बिना वास्तविक डीजल खपत के फर्जी बिल तैयार कराते हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: रोडवेज में डीजल की हेराफेरी में बांदा डिपो के तीन लिपिक सस्पेंड उनके भुगतान के लिए अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.