बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस प्रकरण की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह लगातार तीसरे दिन आरटीओ कार्यालय पहुंचकर डीएल से संबंधित अभिलेखों और ऑनलाइन रिकॉर्ड की गहनता से जांच करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ पांच सदस्यीय जांच टीम भी दस्तावेजों का मिलान करने में जुटी रही। टीम में शामिल एसओजी कर्मियों ने आठ संदिग्ध फाइलों को अलग कर उनकी विस्तार से पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में अब तक सामने आए ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी पते के आधार पर जारी किए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में हैवी वाहन चलाने के लाइसेंस भी शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दूसरे राज्यों और जनपदों के आवेदकों को स्थानीय पता दर्शाकर लाइसेंस जारी किए गए। कई मामलों में पते का सत्यापन भी नहीं...