मधुबनी, फरवरी 16 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मौआही स्थित मध्य विद्यालय का शैक्षणिक संचालन फिर असमंजस में पड़ गया है। प्रभारी एचएम पवन कुमार मंडल को फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में शनिवार को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विद्यालय में प्रभार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया है कि बीईओ बतौर बीपीआरओ रिमझिम गुड़िया द्वारा प्रभार हस्तांतरण का आदेश जारी किया गया था। पर प्रभार लेने वाले वरीय शिक्षक नवल किशोर झा 22 जनवरी से मेडिकल अवकाश पर हैं। ऐसे में औपचारिक प्रभार हस्तांतरण नहीं हो सका। विद्यालय में इससे पूर्व भी हेडमास्टर के प्रभार को लेकर विवाद की स्थिति बनती रही है। पूर्व एचएम विनोद कुमार साफी, श्रीदेव पासवान व मंजू नारायण के कार्यकाल में भी महीनों तक प्रशासनिक अस्थिरता बनी रही। वर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.