फर्जी डिग्री मामले में दो की जमानत अर्जी खारिज
कानपुर, जून 30 -- कानपुर। फर्जी शैक्षणिक डिग्री बनाने के मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी अपर जिला जज निशा श्रीवास्तव ने खारिज कर दी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी डिग्री बनाने और बेचने वाले गिरोह का किदवई नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। विवेचना में उन्नाव के अर्जुन यादव एवं फरीदाबाद हरियाणा के राघव सर्राफ को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को दोनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। जमानतों का विरोध करते हुए एडीजीसी ने दलील दी कि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। शेष के खिलाफ विवेचना प्रचलित है। उक्त अभियुक्तगण शातिर किस्म के लोग हैं। सह अभियुक्त मनीष से दर्जनों बार अभियुक्त अर्जुन यादव का पैसों का ट्रांजेक्शन मिला है। जमानत मिलने पर विवेचना प्रभावित कर सकते हैं। एडीजीसी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.