संभल, अप्रैल 4 -- शहर में झोलाछाप और अवैध अस्पतालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट की छापेमारी में एक बड़ा खुलासा हुआ। ग्राम रूकनुद्दीन सराय स्थित अशरफी चौराहा पर संचालित 'जीवन रेखा मेडिकेयर सेंटर' में बिना वैध पंजीकरण के इलाज ही नहीं, बल्कि संदिग्ध रूप से ऑपरेशन तक किए जाने की बात सामने आई है। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अंदर अत्यधिक गंदगी पाई गई और करीब 5-6 बेड लगे हुए मिले। एक कमरे में पुरानी सर्जरी टेबल और व्यवस्था देखकर प्रथम दृष्टया इसे ऑपरेशन थिएटर के रूप में संचालित किया जाना प्रतीत हुआ। वहीं पास के कमरे में 3-4 बेड के साथ पल्स मॉनिटर जैसी मशीनें भी लगी हुई थीं। मौके पर मौजूद अमान पुत्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.