प्रयागराज, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद समेत कई विश्वविद्यालयों की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साइबर पुलिस ने 25 मार्च को गिरोह के सरगना बरहद आजमगढ़ के शशि प्रकाश राय उर्फ राजन और मनीष कुमार राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि, रविवार को सत्येंद्र बरनवाल और मोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सोमवार को मंगेश कुमार निवासी ग्राम सरावां थाना दीदारगंज आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल व दो सिमकार्ड, 102 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा व प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप, दो कोरियर लिफाफा और छह फर्जी मोहर बरामद किया गया। गिरोह यूपी बोर्ड, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, छत्रपति साहू जी मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.