फर्जी डिग्री छापने वालों की जांच एसआईटी को सौंपी
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बेकनगंज के हीरामनपुरवा में पकड़े गए फर्जी डिग्री छापने वाले गैंग की जांच भी एसआईटी करेगी। पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आरोपी हीरामनपुरवा में छपाई कारखाना लगाकर फर्जी डिग्री छापते थे। इनकी जड़ें लंदन, कनाडा और मैनचेस्टर तक फैली हुईं थीं। इस गैंग का खुलासा दिल्ली भेजे जा रहे फर्जी मार्कशीट के बंडल हाथ लगने के बाद हुआ था। हीरामनपुरवा में रहने वाला जियाउल हसन उर्फ समीर उर्फ आतिफ भाई हसन आसिफ के साथ 13 साल से घर में ही प्रिंटिंग प्रेस खोलकर फर्जी डिग्री और मार्कशीट छापने का काम कर रहा था। आरोपी जियाउल हाईस्कूल, इंटर से लेकर पीएचडी तक की डिग्रियां हजारों रुपये में बेचता था। पुलिस ने दोनों भाइयों के साथ ही नूरुद्दीन और आमिर अहमद को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.