फर्जी डिग्री के आरोप में 26 अधिवक्ताओं पर एफआईआर दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 9 -- फर्जी शैक्षिक दस्तावेज के सहारे अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराने के आरोप में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने सिविल लाइंस थाने में 26 अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि अधिवक्ताओं के अभिलेखों की संबंधित विश्वविद्यालयों से सत्यापन कराए जाने पर डिग्री और अंकपत्र फर्जी व गलत मिले हैं। बार कौंसिल के सचिव आरके शुक्ला की तहरीरों के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन जून के आदेश का हवाला दिया गया है। पंजीकृत अधिवक्ताओं के अभिलेखों का सत्यापन करने कर फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आया। सिविल लाइंस पुलिस ने शोभित कुमार यादव, सुनील कुमार अवस्थी, पंकज कुमार, नफीस अहमद, देवेश कुमार, पवन हिडोल, श्याम सिंघल, अभय सक्सेना, नफीजुल हसन सिद्दीकी, दीपक कश्यप समेत 26 अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। सूत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.