रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप में एक लैबोरेटरी असिस्टेंट की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। विश्वविद्यालय ओर से जारी आदेश के अनुसार लैब असिस्टेंट गौरव की नियुक्ति वर्ष 2019 में की गई थी, जो दस्तावेज सत्यापन के अधीन थी। सीयूजे प्रशासन के अनुसार सेवा पुष्टि की प्रक्रिया के दौरान उनकी ओर से प्रस्तुत बीटेक (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) की डिग्री और अंकपत्रों की सत्यता की जांच कराई गई। इस क्रम में सीएमजे विश्वविद्यालय, मेघालय से सत्यापन कराया गया, जहां से स्पष्ट रूप से सूचित किया गया कि प्रस्तुत प्रमाणपत्र विवि की ओर से जारी नहीं किए गए हैं और आधिकारिक अभिलेखों में उपलब्ध नहीं हैं।इसके बाद विवि ने गौरव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.