फर्जी डिग्री केस: खातों में मिला 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 16 -- Fake Degree Case : फर्जी डिग्री मामले में पिछले एक महीने से फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया उन्नाव के रहने वाले अखिलेश शुक्ला को कानपुर पुलिस ने उर्सला अस्पताल रोड से गिरफ्तार कर लिया। वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था और कानपुर अपने वकील से मिलने आया था। फरारी के दौरान वह नेपाल के एक होटल में 32 दिनों तक रहा। पुलिस को उसके पांच बैंक खातों में 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन मिला है। आरोपी सीएसजेएमयू में भी सेल्फ फाइनेंस में कई साल नौकरी कर चुका है। वहां के रिकॉर्ड में अभी भी उसका नाम दर्ज है। किदवईनगर पुलिस ने साकेतनगर की एक संस्था में छापा मारकर 17 फरवरी को फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के चार आरोपियों को जेल भेजा था। पुलिस ने यहां से नौ राज्यों के 14 विश्वविद्यालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद की एक हजार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.