कानपुर, मार्च 12 -- - विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों में काम कर चुका शातिर फर्जी डिग्री को करा देता था सत्यापित - गैंग के सरगना व आराेपित के बीच 7.53 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिलने पर आया रडार मेंकानपुर, संवाददाता। नौ राज्यों के 14 नामी विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग से जुड़े एक एजेंट को एसआइटी ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित करीब डेढ़ साल पहले गिरोह का मास्टरमाइंड शैलेंद्र कुमार ओझा के संपर्क में आने के बाद बिचौलिए का काम कर रहा था। दोनों के बीच 7.53 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन भी मिला है।डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रामपुर गांव निवासी और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रहने वाले विनीत राय उर्फ वीके को पूछताछ के बाद गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.