फर्जी डिग्री-अंकपत्र के आरोप में दो और वकीलों पर केस
प्रयागराज, अगस्त 30 -- बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आरके शुक्ला की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में दो और अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी शैक्षिक दस्तावेज लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, तेलियरगंज के चांदपुर सलोरी निवासी अधिवक्ता कमलेंदु त्रिपाठी ने सीओपी सत्यापन के दौरान 2002 की एलएलबी डिग्री और अंकपत्र प्रस्तुत किया था। बार कौंसिल ने दस्तावेजों का सत्यापन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कराया, जहां अंकपत्र की प्रति असत्य पाई गई। वहीं, नैनी निवासी अधिवक्ता करन पांडेय ने 2013 की स्नातक डिग्री और अंकपत्र सीओपी सत्यापन के दौरान लगाए थे। सत्यापन में विलियम कैरी विश्वविद्यालय, शिलांग से अंकपत्र की प्रति को गलत और असत्य बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.