फर्जी ट्रेनिंग सेंटर पर पुलिस का छापा, नौकरी का झांसा देकर 15 हजार रुपये वसूलने वाले पांच गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार स्थित नायक मैरिज लॉन के पास संचालित एक कथित फर्जी ट्रेनिंग सेंटर पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यहां दूर-दराज के गांवों और शहरों से आए कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी और अधिक कमाई का लालच देकर नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ने के नाम पर 15-15 हजार रुपये वसूले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो करीब 25 युवक प्रशिक्षण लेते मिले। वहां मौजूद सुबोध कुमार (निवासी पलामू, झारखंड) युवाओं को नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ने, कंपनी के उत्पाद खरीदने-बेचने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर मोटा कमीशन कमाने का लालच दे रहा था। उसके साथ महेश जाट, मनोज यादव, कल्पित चौधरी और सुरेंद्र सयुथा भी युवाओं को योजना से जुड़ने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.