फर्जी ट्रेडिंग ऐप ने व्यापारी से ठगे एक लाख
उन्नाव, जून 1 -- उन्नाव। शहर के सिविल लाइंस मोहल्ला के व्यापारी को व्हाट्सएप पर आए एक लिंक ने पलभर में कंगाल कर दिया। अनजान लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में खतरनाक एपीके फाइल डाउनलोड हुई और बैंक अकाउंट का पूरा कंट्रोल ठगों के हाथ चला गया। देखते ही देखते खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर साइबर माफिया पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पूरबखेड़ा सिविल लाइंस निवासी मो0 अकबर खाँ के साथ 16 मईको ये वारदात हुई। व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करते ही एक ऐप डाउनलोड हो गया। ठगों ने इसे ट्रेडिंग कंपनी का ऐप बताया। अकबर ने असली कंपनी समझकर उसमें अकाउंट बना लिया। बस फिर क्या था- अकाउंट बनाते ही बैंक की चाबी ठगों के हाथ में चली गई। खाते का एक्सेस मिलते ही साइबर बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.