नई दिल्ली | हेमलता कौशिक, जनवरी 21 -- दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में अपनी बहू प्रिया कपूर और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के खिलाफ एक दीवानी वाद दायर किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया कि एक फर्जी धोखाधड़ीपूर्ण फैमिली ट्रस्ट बनाकर उन्हें उनकी पूरी संपत्ति व पारिवारिक विरासत से अवैध रूप से वंचित कर दिया गया।बिना पूछे बना दिया ट्रस्ट करीब 80 वर्षीय विधवा रानी कपूर ने कहा कि तथाकथित आरके फैमिली ट्रस्ट/रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट पूरी तरह अवैध, शून्य और अमान्य है। उनका दावा है कि उनकी जानकारी या सहमति के बिना उनकी संपूर्ण संपत्ति व पारिवारिक विरासत को इस ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। रानी कपूर के अनुसार उन्हें अपने साथ हुई इस कथित धोखाधड़ी की जानकारी अपने बेटे ...