देहरादून, मार्च 10 -- दून में फर्जी ट्रस्ट बनाकर और सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में रायपुर थाना पुलिस ने एक भूमाफिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप के निर्देश पर कराई जांच पर केस दर्ज हुआ है। टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास निवासी कमल गुप्ता ने रेंज कार्यालय में तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांधीग्राम निवासी पदम सिंह राणा ने एक अधिवक्ता और राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। आरोप है कि पदम सिंह ने इंडियन ओवरसीज पीस फाउंडेशन नाम का फर्जी ट्रस्ट दर्शाकर चक डांडा लखौंड स्थित खसरा नंबर 89 से 92 तक की भूमि की फर्जी रजिस्ट्रियां बनाईं। उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी तो पता लगा कि उप निबंधक कार्यालय में उक्त नंबर पर ऐसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.