मेरठ, मार्च 31 -- रेसिड्यू गेट में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले शादाब की पत्नी और मां को लिसाड़ी गेट पुलिस ने रंगदारी मांगने के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। लिसाड़ी गेट इलाके में 5 दिन पहले ही एटीएस और पुलिस टीम ने मिलकर फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान शादाब और रईस समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। गिरफ्तार हुए रईस के भाई रहीसुद्दीन ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को शादाब के परिजनों के खिलाफ एक शिकायत दी। बताया कि शादाब की पत्नी रुबीना और मां शाहजहां ने रईस को बचाने के नाम पर 5 लाख रुपये की रकम मांगी थी। 5 हजार रुपये एडवांस भी लिए थे। इस मामले में पुलिस ने रहीसुद्दीन की तहरीर पर शादाब की मां और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रुबीना और शाहजहां सोमवार को जेल पर शादाब से मुलाकात करने पहुंची थी। पुलिस ने दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.