पटना, फरवरी 24 -- एक कंपनी का फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर शातिर लोगों से रुपये ठग रहे हैं। घटना प्रकाश में आने के बाद एनके स्टॉकटाल्क रिसर्च लिमिटेड नाम की कंपनी ने इसकी शिकायत साइबर थाना में की है। कंपनी के निदेशक नीतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सेबी से पंजीकृत उनकी कंपनी का एनके स्टॉकटाल्क के नाम से टेलीग्राम पर चैनल है। इसी नाम से कोई अन्य भी टेलीग्राम पर चैनल चला रहा है। फर्जी चैनल में उनके चैनल का फोटो, वीडियो और सारे कंटेट कॉपी करके डाला जा रहा है। इससे जहां लोग भ्रमित हो रहे हैं। वहीं, शातिर चैनल के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी भी कर रहा है। नीतीश कुमार ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और फर्जी टेलीग्राम चैनल को बंद कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.