रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बन्नाखेड़ा में कार्यरत सहायक अध्यापक सुधीर कुमार को कूटरचित यूटीईटी प्रथम-2023 के प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के दौरान सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) कार्यालय से प्राप्त अभिलेखों में बताया गया कि उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम-2023 के अनुक्रमांक 1232601099 के अभ्यर्थी सुधीर कुमार परिषद के रिकॉर्ड में 'नॉट क्वालीफाइड' पाए गए हैं। इसके बावजूद नियुक्ति प्राप्त करने के मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में सुधीर कुमार को कार्यालय उप शिक्षा अधिक...