लखनऊ, जून 24 -- तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दलालों ने अब नया पैतरा निकाला है। मुंबई में तत्काल विंडो से कुशीनगर एक्सप्रेस का गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तक का टिकट निकाल उसका कलरस्कैन गोरखपुर स्थित एजेंट को व्हाट्सऐप से भेज दिया। गोरखपुर में उसे प्रिंट करा कर यात्री से अतिरिक्त धनराशि लेकर बेच दिया गया। यात्री ने टिकट पर थर्ड एसी में यात्रा भी शुरू कर दी, लेकिन उस पर बार कोड न होने से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान यात्री ने दलाल से टिकट लेने की बात कबूली। यात्री को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। बताते हैं कि मुंबई पीआरएस के कुछ सेकंड पहले खुल जाने से वहां तत्काल टिकट अन्य स्टेशनों की तुलना में आसानी से बन जाता है। इसी का फायदा उठाते हुए दलाल मुंबई में स्थित विभिन्न रेलवे स्टेशनों के तत्काल काउंटरों से टिकट बनवाते हैं। उसको यूपी...