महोबा, जनवरी 6 -- चरखारी, संवाददाता। नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थामाकर एक लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी के रामनगर निवासी पीड़ित सुधांशु शेखर ने पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि महोबा के नयापुरा नैकाना निवास अंकुर तिवारी ने आउट सोर्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 लाख 70 हजार रुपये वसूल लिए। बाद में फर्जी ज्वाइन लेटर थमा दिया। विभाग में जानकारी करने पर जब फर्जीवाड़ा का मामला उजागर हुआ तो अंकुर से विरोध किया तो वह गाली गलौच कर जानमाल की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि शातिर ने साइबर कैफे से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनवाकर युवक के साथ ठगी की। बताया कि बेरोजगार होने के कारण वह आसानी से शाति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.