फर्जी जॉब प्लेसमेंट कॉल सेंटर का पर्दाफाश
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नई दिल्ली, का.सं.। पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने सोमवार को लक्ष्मी नगर में फर्जी जॉब प्लेसमेंट कॉल सेंटर से एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।महिलाएं फर्जीवाड़े में एचआर का काम करती थीं। ये लोग पंजीकरण और नौकरी से संबंधित अन्य शुल्कों के नाम पर लोगों से यूपीआई से रकम ट्रांसफर कराते थे। इनके कब्जे से छह स्मार्टफोन, तीन कीपैड फोन, कई सिम कार्ड व 25 हजार नकदी बरामद की है।पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर छत्तीसगढ़ निवासी की शिकायत पर जांच शुरू की। उसने बताया कि आरोपियों ने एयर इंडिया की एचआर बनकर संपर्क किया और पीड़ित से 14.5 हजार ठग लिए। ठगी की यह रकम पूर्वी दिल्ली में निकाली गई थी। पुलिस ने एटीएम में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.