हापुड़, मार्च 25 -- पुलिस ने फर्जी जीएसटी बिल तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दहपा पुलिया के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप तोमर पुत्र नेपाल सिंह निवासी मोहल्ला लक्ष्मणगढ़ी रघुनाथपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...