फर्जी जीएसटी फर्म बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 27 -- सारनाथ (वाराणसी)। फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर टैक्स चोरी करने के दो आरोपियों को सारनाथ पुलिस ने रविवार को लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें रविवार को जेल भेज दिया। उनके पास से दो मोबाइल बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि आठ अप्रैल को लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अरुणेंद्र प्रसाद ने रेडियो स्टेशन बरईपुर सारनाथ निवासी अमित प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इसपर फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर किसी दूसरे का पहचान लगाकर फर्जी एंट्री दिखाकर आईटीसी ले लिया था। मामले की जांच करने पर इसमें लुधियाना (पंजाब) प्रवीण पाल एवं उमाशंकर दास की संलिप्तता पाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.