किशनगंज, अप्रैल 27 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी जीएसटी दस्तावेजों के जरिए संगठित तरीके से कोयला ढुलाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार वाहनों को जब्त कर चार चालकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर महत्वपूर्ण चोट मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन मालिक फर्जी जीएसटी कागजात तैयार कर अवैध रूप से कोयले का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किशनगंज-2) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम को गलगलिया चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान मिली सफलताजांच के दौरान ...