फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में पूर्व मुखिया व पंसस पर दर्ज होगी प्राथमिकी
कटिहार, मई 14 -- बारसोई निज प्रतिनिधि फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बारसोई प्रखंड के दो पूर्व जनप्रतिनिधियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने आबादपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। मामला शिवानंदपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया नियाज अहमद अंसारी एवं भवानीपुर पंचायत की निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य फिरोजा खातून से जुड़ा है। दोनों वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए थे। जानकारी के अनुसार, शिवानंदपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया नियाज अहमद अंसारी के विरुद्ध जहरूल इस्लाम ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं भवानीपुर पंचायत की निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य फिरोजा खातून के विरूद् आनंद राय ने शिकायत कर जांच की मांग की थी। जांच के दौरान उनका जाति प्रमाण पत्र भी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.