बलिया, अप्रैल 24 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। फर्जी तरीके से कागजात और जाति प्रमाण पत्र आदि बनाकर नौकरी करने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने नगरा शिक्षा क्षेत्र के बाराडीह लवाईपट्टी के कंपोजिट विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार की सेवा समाप्त कर दी है। वेतन और अन्य मदों में हुए भुगतान की रिकवरी का आदेश देने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को कथित शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहां गांव निवासी हरिंद्र प्रसाद ने 28 जून 2025 को शिकायती पत्र देकर बताया था कि क्रिड़िहरापुर गांव निवासी सुनील कुमार अलग-अलग कक्षाओं में भिन्न-भिन्न जन्मतिथि अंकित कराए हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक पर फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने का आरोप। अनुसूचित जाति के होने के बावजूद लाभ लेने के लिए विशिष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.