रांची, अप्रैल 29 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के टाटी पश्चिमी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी को उत्तर प्रदेश के जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। अनुमंडल पदाधिकारी रांची की जांच और अनुशंसा के आलोक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उनका चुनाव निरस्त करते हुए पंचायत की मुखिया पद की समस्त शक्तियां, वित्तीय अधिकार सहित प्रभार उपमुखिया अजय कुमार सिंह को सौंपने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में बुधवार को उपमुखिया अजय कुमार सिंह को उक्त प्रभार सौंप दिया गया। इस दौरान बीपीआरओ विरेन्द्र राम पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। पूर्व मुखिया बंधन उरांव ने बताया कि सुनीता देवी के मुखिया बनने के बाद उन्हें जानकारी मिली थी कि उनका जाति प्रमाण पत्र झारखंड का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश का है। इसके बाद उन्होंने बीडीओ और सदर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष ...