कानपुर, जून 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चेस्ट हॉस्पिटल में सरसौल की महिला मरीज के तीमारदारों को फर्जी पीसीटी जांच रिपोर्ट देने वाले कर्मचारी को हटा दिया गया है। सात साल से अस्पताल में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी अनिरूद्ध यादव को डीटीओ डॉ सुबोध प्रकाश ने हटाया। उसकी जगह नए कर्मचारी को रखा गया है। अस्पताल के पर्चे पर फर्जी पीसीटी रिपोर्ट बनाने को गंभीर मामला मानते हुए डीटीओ ने कहा कि इसकी विस्तृत जांच कराने के लिए कमेटी गठित होगी। सरसौल की 76 साल की रामसखी के तीमारदारों से सात सौ रुपये लेकर फर्जी पीसीटी रिपोर्ट दी थी। अ्रस्पताल में यह जांच ढाई माह से बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...