फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें दो लोगों ने खुद को बड़ी जमीन का मालिक बताकर एक बिल्डर से लाखों रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित को अपने झांसे में लिया। शिकायत के अनुसार, पलवल के ओमैक्स सिटी निवासी और इंफ्रा कंपनी से जुड़े सुरेंद्र कुमार गोयल से जुलाई 2025 में एक कंसल्टेंट के जरिए आशीष नामक व्यक्ति मिला। उसने अपने साथी संदीप शर्मा को कंपनी का निदेशक बताते हुए गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-25 में करीब 4.95 एकड़ जमीन का मालिक बताया।दोनों ने दावा किया कि यह जमीन फरवरी 2025 में 80 करोड़ रुपये में खरीदी गई है और अब इसे आगे बेचने की योजना है। कुछ दिन बाद दोनों आरोपी दोबारा कार्यालय पहुंचे और जमीन से जुड़े कई कागजात दिखाए, जिनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.