उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिरों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे निर्दोष व्यक्तियों के नाम पर अदालत से आरोपी की जमानत करा ली। इसकी जानकारी जब निर्दोष शख्स को हुई तो उसने सदर कोतवाली में जानकारी देकर तहरीर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अचलगंज तहसील क्षेत्र के रिठनई गांव निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव के न्यायालय में गुफरान पुत्र इकबाल निवासी काशीराम कॉलोनी की जमानत ली गई है। संजय कुमार का स्पष्ट कहना है कि वे न तो गुफरान को जानते हैं और न ही उन्होंने कभी उसकी जमानत ली है। यही नहीं, इस पूरे फर्जीवाड़े में उनके चचेरे भाई राजकुमार पुत्र देवी प्रसाद शुक्ला के नाम का भी इस्तेमाल किया गया। राजक...