फर्जी जमानती पेश करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज
हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की जमानत के लिए फर्जी जमानती पेश करने का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायालय हरिद्वार के आदेश पर सिडकुल थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि न्यायालय को गुमराह कर विधि विरुद्ध तरीके से फर्जी जमानती पेश किए गए। सिडकुल थाना पुलिस को दी गई तहरीर में न्यायालय कर्मचारी कृष्णपाल निवासी हरिद्वार ने बताया कि फौजदारी के एक मुकदमे में आरोपी विकास कुमार निवासी प्रोजेक्ट कॉलोनी, जिला पौड़ी गढ़वाल की जमानत के संबंध में दो लोगों को जमानती के रूप में प्रस्तुत किया गया था। आरोप है कि यशपाल निवासी ग्राम महाराजपुर कला रायसी, थाना लक्सर और विजय सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर कला रायसी, थाना लक्सर को जमानती बनाया गया था। आरोप है कि आरोपी विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.