बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर संवाददाता। न्यायालय में फर्जी जमानतदार दाखिल करने के मामले में आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर को बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली है। थाना अध्यक्ष ललिया ने बताया कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर को एक गैंगस्टर मामले में जमानत मिलने के बाद रोज अली व मोहर्रम अली को जमानतदार के रूप में प्रस्तुत किया गया था। जांच के दौरान दोनों जमानतदारों का निवास पता गलत पाए जाने पर पुलिस ने फर्जी जमानतदार दाखिल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी तथा पूर्व सांसद की अभिरक्षा डिमांड भी प्राप्त की गई थी। जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस ने तथ्यों के विपरीत कूट रचना व साजिश का आरोप लगाकर मामला दर्ज किया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.