आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़। फर्जी जमानतदार गिरोह के खिलाफ पुलिस की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से जघन्य अपराधों में जेले में बंद बदमाशों की जमानत कराने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रामचंद्र यादव उर्फ मैकू निवासी भरौली थाना जीयनपुर, दयाराम निवासी रामपुर कला थाना कोतवाली टांडा अंबेडकरनगर के विरुद्ध कार्रवाई की है। रामचंद्र यादव उर्फ मैकू के विरुद्ध 25 और दयाराम के विरुद्ध दो मुकदमें दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- फर्जी मुकदमा को वापस लेने के लिए छात्र नेताओं ने सौंपा पत्रक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...