फतेहपुर, अगस्त 13 -- फतेहपुर। कोर्ट में फर्जी दस्तावेज और एक ही संपत्ति को बार-बार जमानत के लिए प्रस्तुत कर अभियुक्तों को जमानत दिलाने वाले पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सदर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग सत्यापन के बाद पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और षड्यंत्र समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि जमानतदार आर्थिक लाभ लेकर बाहरी और अपरिचित अभियुक्तों की जमानत लेते थे। एसआई अनमोल सिंह ने बताया कि नासिरपुर निवासी विजय कुमार पेशेवर जमानतदार है। अभिलेखों की जांच में सामने आया कि उसने दो मुकदमों में जमानत ली थी। इनमें ललौली थाने के मुकदमे में फहीम उर्फ राजू और दूसरे मुकदमे में कल्याणी की जमानत शामिल है। जमानत के लिए फर्जी शपथ पत्र, खतौनी और संपत्ति संबंधी दस्तावेज तैयार कर कोर्ट में प्रस्...