अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले जन सेवा केंद्र संचालक समेत दो आरोपियों को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। शनिवार को सेवाभवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने दो जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से जारी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जमालपुर से दो लोगों को पकड़ा था। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि इस्माइल नदीम व कायनात नदीम के नाम से जारी जन्म प्रमाण पत्र गलत बनाए गए हैं। जांच में दोनों जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए Rs.1600 रुपये देकर निजी माध्यम से दस्तावेज तैयार कराए गए थे। इस पर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा पुलिस के सहयोग से जमालपुर से दो लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.